Sessions Offered
Transform your life through personalized guidance and wisdom. Book a session that resonates with your journey.
Personality Transformation Session
Duration: 2 Hours (One Hour Per Day)
व्यक्तित्व का मतलब शारीरिक सुंदरता अथवा अच्छे कपड़े ही नहीं होते, अपितु दर्जनों और बातें हैं जो हमारे व्यक्तित्व को अच्छा या बुरा बनाती है। व्यक्तित्व रूपांतरण श्रृंखला के गूगल मीट पर आयोजित ऑनलाइन सत्र बुद्ध के व्यावहारिक और वैज्ञानिक शिक्षणों पर आधारित हैं जो व्यक्तित्व को भीतर से सशक्त और संतुलित बनाने पर केंद्रित है। ये सत्र आत्मविश्वास, भावनात्मक परिपक्वता, नैतिक स्पष्टता और करुणामय नेतृत्व विकसित करने में सहायक है। जो व्यक्ति प्रतिक्रियाओं से ऊपर उठकर श्रेष्ठ, अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं, उनके लिए ये सत्र आत्म-परिवर्तन की एक सशक्त शुरुआत है।
Career Counselling Session
Duration: 1 Hour
विद्यार्थियों, उद्यमियों और आगे बढने की चाह रखने वालों के लिए यह एक मार्गदर्शक ऑनलाइन सत्र है जो लक्ष्य निर्धारण से लेकर उन्हें प्राप्त करने की व्यावहारिक रणनीतियाँ सिखाता है। इस सत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सही करियर विकल्प का चयन, समय प्रबंधन, निरंतर अभ्यास और आत्म-अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। साथ ही प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत पेशेवरों अथवा नव व्यवसाय करने के इच्छुक युवाओं के लिए परफॉर्मेंस सुधारने, टार्गेट अचीव करने, निर्णय क्षमता और करियर ग्रोथ की स्ट्रेटेजी पर भी मार्गदर्शन दिया जाता है। यह सेशन भ्रम को स्पष्टता में बदलकर करियर को उद्देश्यपूर्ण और परिणाममुखी दिशा प्रदान करता है।
Dhammapada Discourse Session
Duration: 30 Hours (One Hour Per Day)
धम्मपद महाकारुणिक बुद्ध की शिक्षाओं का सार है जो हमारे मन में आने वाले सकारात्मक अथवा नकारात्मक विचारों को समझने, ओवरथिंकिंग, तनाव, असमंजस, रिलेशनशिप इश्यू, अविद्या, दुख, ईर्ष्या, द्वेष, लोभ, झूठ, अनुशासनहीनता, अनैतिकता, आलस्य, काम को टालने की आदत जैसी मॉडर्न लाइफ समस्याओं के समाधान का मार्ग दिखाता है। Dhammapada Discourse Sessions के अंतर्गत गूगल मीट पर 30 दिनों में 30 ऑनलाइन सत्र (प्रतिदिन एक घंटा) आयोजित किए जाते हैं जिनमें धम्मपद की प्रमुख गाथाओं को समझाया ही नहीं जाता, बल्कि उन्हें अपने आचरण में उतारने की विधियां बताकर जीवन को सुंदर और सार्थक बनाने का अभ्यास करवाया जाता है। ये सत्र मानसिक शांति के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क में प्रज्ञा, करुणा और मैत्री की भावना का विस्तार करते हैं।